भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार, 27 मई 2025 को जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित किए। चलिए जानते है LIC Q4 Result में कंपनी ने क्या प्रदर्शन किया है |
LIC Q4 Result में मुनाफे में जबरदस्त बढ़त
इस तिमाही में एलआईसी का शुद्ध लाभ 38% बढ़कर ₹19,013 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹13,763 करोड़ था।
हालांकि, कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय में कमी दर्ज की गई। यह आय 3% घटकर ₹1,47,586 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹1,52,293 करोड़ थी|
Read More – ITR Filing 2025-26: जानिए ITR-1 और ITR-2 में क्या अंतर है….
बाजार हिस्सेदारी और NPA में सुधार
एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 27 मई 2025 तक 57.05% रही। यह दर्शाता है कि कंपनी अब भी बीमा क्षेत्र में सबसे बड़ी खिलाड़ी बनी हुई है।
साथ ही, ग्रॉस एनपीए भी घटकर 1.46% हो गया है। पिछले साल इसी समय यह 2.01% था। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार का संकेत मिलता है।
LIC Q4 Result में डिविडेंड की घोषणा
एलआईसी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹12 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है।
यह डिविडेंड AGM (वार्षिक आम बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 तय की गई है।
शेयर प्राइस पर असर
LIC का शेयर मंगलवार को ₹871.05 पर बंद हुआ। यह पिछले क्लोज ₹870 से थोड़ा यानी 0.12% अधिक था।
कंपनी ने अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए, इसलिए इसका पूरा असर अगले कारोबारी सत्र में दिख सकता है |
LIC शेयर प्रदर्शन पर नजर
- लिस्टिंग के बाद से रिटर्न: +5.42%
- पिछले एक साल में गिरावट: -16%
- 2025 YTD: -2.83%
- पिछले एक महीने में: +8.42%
- 52-सप्ताह का उच्च स्तर: ₹1,221.50 (1 अगस्त 2024)
- 52-सप्ताह का निम्न स्तर: ₹715.35 (3 मार्च 2025)
कंपनी की बाजार स्थिति
एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹5,50,938.92 करोड़ रहा। यह दर्शाता है कि कंपनी अब भी एक मजबूत सार्वजनिक उपक्रम बनी हुई है।
One thought on “LIC Q4 Result: एलआईसी का शुद्ध लाभ 38% बढ़ा, ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित”